BREAKING NEWS
2026-08-12

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ओंकारेश्वर।

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखा गया।

भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के मंदिर को गर्भगृह से लेकर पूरे परिसर तक सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।

Advertisement

यह विशेष फूलों का शृंगार पूरी रात चला, जिसके लिए महेश्वर और उज्जैन से पंडितों के साथ फूलों की सजावट में दक्ष कारीगर भी पहुंचे थे। कई क्विंटल सुगंधित फूलों से गर्भगृह और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

सोमवार सुबह मंदिर के पट खुलने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के अलौकिक और मनोहारी स्वरूप के दर्शन किए। दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।