BREAKING NEWS
2026-07-31

पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच,।

पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।

पेपर लीक और इससे जुड़े अन्य मामलों पर सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बुधवार को इस चार्जशीट को रिकॉर्ड पर लिया। विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की विशेष जज अनु ग्रोवर बालिगा ने मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट को स्वीकार कर लिया।

Advertisement

जज बालिगा ने एजेंसी को एनेक्सर्स दाखिल करने का समय भी दिया है।

सीबीआई ने अदालत को सूचित किया कि लगभग 20,000 पन्नों के एनेक्सर्स की स्कैनिंग प्रक्रिया जारी है।

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एनेक्सर्स को तीन दिनों के भीतर अदालत में जमा कर दिया जाएगा।