BREAKING NEWS
2026-07-31

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत गुरुवार को राजगढ़ आएंगे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, राजगढ़।

भोपाल में चल रहे किसानों के बड़े आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव व जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह और मध्य प्रदेश के प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार गुरुवार को राजगढ़ जिले में आएंगे।

Advertisement

यूनियन के राजगढ़ जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर खैरासी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत सहित कई राष्ट्रीय नेता सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश से होते हुए गुरुवार रात लगभग 8 बजे राजगढ़ के समीपस्थ गांव खैरासी पहुंचेंगे।

यहां पर वे पत्रकारों से चर्चा करेंगे और वर्तमान में किसानों के हालातों पर प्रकाश डालेंगे। वे किसानों के साथ तौल-मौल में हो रहे पक्षपात व किसानों के शोषण पर भी प्रकाश डालेंगे।

राकेश टिकैत रात्रि विश्राम के बाद 31 जुलाई को झाबुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे, जिसके बाद वे गुजरात के लिए रवाना होंगे।

महेंद्र सिंह तोमर ने यह भी बताया कि फिलहाल भोपाल में चल रहे आंदोलन को लेकर उनका कोई कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन राजगढ़ पहुंचने के बाद वे क्या तय करते हैं, यह वे ही बता पाएंगे।