BREAKING NEWS
2026-08-06

सागर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर बहू की हत्या का आरोप, गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, सागर।

सागर जिले के गायत्री नगर में मंगलवार सुबह एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां 65 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामनरेश दीक्षित पर अपनी 36 वर्षीय बहू सविता दीक्षित की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

मकरोनिया थाना प्रभारी नितिन पाल के अनुसार, सविता के पति देवेश दीक्षित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात हैं और पश्चिम बंगाल में पदस्थ हैं। सविता अपनी सास-ससुर के साथ गायत्री नगर में रहती थीं।

मंगलवार सुबह महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर घर में सविता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

आरोपित ससुर रामनरेश दीक्षित की दोनों हथेलियों से खून बह रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बहू घर में तोड़फोड़ कर रही थी और बच्ची को पटक रही थी। उसने दावा किया कि जब वह बचाने दौड़ा, तो बहू ने चाकू से हमला कर दिया, इसी दौरान सविता गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।