BREAKING NEWS
2026-07-24

सावन में 43 प्रधान डाकघरों में 30 रुपये में मिलेगा शुद्ध गंगाजल

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

डाक विभाग ने सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रारंभ की है। अब भोपाल के सभी प्रमुख डाकघरों पर गंगोत्री और ऋषिकेश से लाया गया सीलबंद शुद्ध गंगाजल मात्र 30 रुपये में उपलब्ध होगा। यह सुविधा पहले से मौजूद थी, परंतु सावन से पूर्व इसकी उपलब्धता से श्रद्धालुओं को गंगाजल के लिए दूर जाने या अधिक दाम चुकाने की आवश्यकता नहीं होगी। इंस्पेक्टर ऑफ पोस्ट्स दिशा रघुवंशी ने बताया कि सावन को देखते हुए प्रदेश के सभी 43 प्रधान डाकघरों में गंगाजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा गंगाजल की शुद्धता सुनिश्चित की गई है और सभी डाकघरों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र से अधिकृत रूप से गंगाजल मंगाया जाता है। श्रद्धालुओं को यह सुविधा विशेष कैंप और डाकघरों के बाहर अलग काउंटर लगाकर प्रदान की जाएगी।

Advertisement

डाक विभाग की नई बारकोड व्यवस्था

डाक विभाग ने साधारण डाक के लिए स्पीड पोस्ट जैसी ट्रैकिंग सुविधा प्रदान करने हेतु बारकोड व्यवस्था शुरू की है। इस नई व्यवस्था से चिट्ठी-पार्सल के गुम होने या देरी से पहुंचने की चिंता समाप्त हो जाएगी।