बुलंद सोच, आलीराजपुर।
आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बयडा में मंगलवार को उपद्रवियों ने उत्पात मचाया। एक निजी स्कूल परिसर में आदिवासी समाज के ‘बड़वे खेलने’ के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा।
इस विवाद के दौरान उपद्रवियों ने स्कूल बस, ट्रैवलर वाहन और कई बाइकों में जमकर तोड़फोड़ की।
घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बोरी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि अपराधियों में कानून का डर दिखाई नहीं देता।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल विवाद के कारणों और हुए नुकसान का आकलन कर रही है, साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

