बुलंद सोच, भोपाल।
मशहूर बॉलीवुड संगीतकार, गायक और संगीत निर्देशक अनु मलिक आज राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। वह 4 अगस्त की शाम 7 बजे रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में आयोजित संगीत संध्या ‘ये शाम मस्तानी’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
रेलवे अपडेट्स
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में पहली बार बदलाव किया है। अब अपना या अपने परिवार के सदस्य का टिकट बनवाने वाले व्यक्ति को अन्य लोगों की तुलना में प्राथमिकता मिलेगी। टोकन लेने के लिए पहचान और संबंध साबित करने वाले दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं। गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरई स्पेशल 5 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को कुल चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01926 मदुरई–कानपुर सेंट्रल स्पेशल 8 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को कुल चार फेरे संचालित करेगी। यह ट्रेन मदुरई से रात 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। श्रावण मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने विशेष सुविधा देने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर संचालित होने वाली पांच ट्रेनों को जयपुर मंडल के इसरदा रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। यह व्यवस्था 3, 10, 17 और 24 अगस्त 2026 को लागू रहेगी, जिससे मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

शैक्षणिक समाचार
जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का अवसर मिलेगा। शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
नागरिक सुविधाएं
आधार अपडेशन और जेनरेशन की सुविधा विभिन्न सेंटरों पर उपलब्ध है। नया आधार या नि:शुल्क बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपए शुल्क निर्धारित है। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50 रुपए का शुल्क लगेगा। स्वास्थ्य सेवाओं में एम्स, जेपी और खुशीलाल जैसे संस्थान शामिल हैं। खुशीलाल में ऑटो गैस और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं। शहर में सीएनजी स्टेशन भी संचालित हैं। पुलिस थानों और आपातकालीन संपर्क नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध है।

