बुलंद सोच, नई दिल्ली।
नई दिल्ली में सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव के बीच एक बैठक हुई।
इस बैठक में दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, माइनिंग, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
Advertisement
दोनों विदेश मंत्रियों ने रणनीतिक साझेदारी की व्यापक समीक्षा की और क्षेत्रीय चुनौतियों तथा बहुपक्षीय सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव वर्तमान में भारत की यात्रा पर हैं।

