BREAKING NEWS
2026-07-29

अपरा मेहता ने कहा: पूर्व पति दर्शन जरिवाला ने उन्हें दुनिया की सबसे बदसूरत महिला बताया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस अपरा मेहता ने मॉब अटैक और अपनी शादी पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि करियर के पीक पर उन्हें भीड़ द्वारा बदसलूकी का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस के अनुसार, लोगों ने उन्हें घेरकर गलत तरीके से छुआ और सिगरेट से जलाया। अपरा मेहता ने हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में भीड़ द्वारा हुई बदसलूकी पर बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर के चरम पर थीं और उनके गुजराती ड्रामा के पांच शो कोलकाता के कला मंदिर में हुए थे, जिनकी सीटें पूरी तरह भरी हुई थीं। जैसे ही वह अंदर आईं, उन्हें देखकर लोगों ने 8 हजार डांडियां ऊपर उछाल दीं। अपरा मेहता भीड़ में बुरी तरह फंस गईं और उन्हें खींचकर म्यूजिशियन्स के पोडियम तक ले जाया गया। उन्होंने बताया कि जब वह लोगों से हाथ मिलाने लगीं, तो कुछ लोग उनके हाथ की हीरे की अंगूठी खींचने लगे और किसी ने उन्हें सिगरेट से जला दिया। अपरा मेहता ने कहा कि पूरी जनता ‘पागल हो गई थी’। उन्होंने आगे बताया कि पोडियम हिलने लगा था, जिस पर उन्होंने कहा कि ‘ये तो खतरनाक हो गया’। इसके बाद उन्हें वहां से उतारा गया और लोगों ने उनके चारों ओर एक घेरा बना लिया। अपरा मेहता ने बताया कि उस समय हर कोई उन्हें हर जगह छू रहा था, जिस पर उन्होंने सोचा, ‘ओके टच कर लो क्या मिलेगा’। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वह सदमे में भी नहीं थीं।

Advertisement

पूर्व पति से तलाक

एक्ट्रेस अपरा मेहता ने अपने करियर के पीक में गुजरात के लोकप्रिय अभिनेता दर्शन जरिवाला से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई थी। वर्ष 2003 में दोनों अलग हो गए। अपरा मेहता ने बताया कि 2003 में वह शूटिंग के सिलसिले में यूएसए में थीं। उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी, और उसी दिन दर्शन जरिवाला ने तलाक की मांग की। अपरा मेहता ने यूएसए से उन्हें फोन किया, और दर्शन जरिवाला ने कहा कि उन्हें बात करनी चाहिए। काम खत्म करने के बाद अपरा मेहता भारत लौटीं, सुबह 3 बजे पहुंचीं और 5 बजे घर आईं। उन्हें अगली सुबह 7 बजे शूटिंग के लिए जाना था। दर्शन जरिवाला ने उनसे कहा, ‘अपरा, हमें अलग हो जाना चाहिए, मैं अब तुमसे प्यार नहीं करता। अब पसंद नहीं करता और मुझे लगता है कि तुम दुनिया की सबसे बदसूरत महिला हो।’ दर्शन जरिवाला यह बात झूले पर बैठकर चाय पीते हुए कह रहे थे, जबकि अपरा मेहता वहीं खड़ी सुन रही थीं। वह काम पर गईं, और थोड़ी देर बाद सोचा कि दर्शन जरिवाला ने जानबूझकर ऐसा नहीं कहा होगा। हालांकि, कुछ दिनों बाद वह घर छोड़कर चले गए।