BREAKING NEWS
2026-07-29

भारत ने पाकिस्तान को हराकर FIH यूथ हॉकी5्स एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला जिम्नास्टिक स्पर्धा में भारत की 22 वर्षीय प्रतिष्ठा सामंत ने वॉल्ट इवेंट के फाइनल में जगह बनाई। क्वालिफिकेशन में पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठा सामंत ने 13.025 अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया, जिससे वह टॉप-8 में शामिल हुईं। भारत की अनुभवी जिम्नास्ट प्रणति नायक 12.555 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहीं और तीसरी रिजर्व खिलाड़ी बनीं। ईशिता रेवाले ने 11.725 अंक के साथ 15वां और निष्का अग्रवाल ने 11.075 अंक के साथ 19वां स्थान हासिल किया। ऑल-अराउंड स्पर्धा में प्रतिष्ठा सामंत 42.250 अंकों के साथ 27वें और ईशिता रेवाले 41.700 अंकों के साथ 28वें स्थान पर रहीं; दोनों फाइनल में नहीं पहुंच सकीं। टीम इवेंट में भारत 123 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहा। इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया ने 158.400 अंकों के साथ गोल्ड मेडल, कनाडा ने 157.300 अंकों के साथ सिल्वर मेडल और इंग्लैंड ने 154.300 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस

डिफेंडिंग चैंपियन यू मुंबा टीटी ने गोवा में खेले गए बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7 के दूसरे सेमीफाइनल में एचवीआर कोलकाता थंडरब्लेड्स को 8-3 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। कप्तान मनुष शाह और अन्ना हर्सी टीम की जीत के मुख्य खिलाड़ी रहे। दोनों ने मिक्स्ड डबल्स में अंकुर भट्टाचार्जी और आयहिका मुखर्जी की जोड़ी को 3-0 से हराया। इसके बाद मनुष शाह ने अंकुर भट्टाचार्जी को 2-0 से हराकर टीम की जीत सुनिश्चित की। अन्ना हर्सी ने महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स मिलाकर कुल छह में से पांच गेम जीते, जबकि मनुष शाह ने अपने दोनों मुकाबलों के सभी पांच गेम जीते। रविवार को फाइनल में यू मुंबा का सामना डेम्पो गोवा चैलेंजर्स से होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा।

Advertisement

FIH यूथ हॉकी5्स एशियन चैंपियनशिप

ओमान के मस्कट में आयोजित FIH यूथ हॉकी5्स एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारत की सब-जूनियर पुरुष टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए रोमित पाल, कप्तान केतन कुशवाहा और शाहरुख अली ने एक-एक गोल किया। भारतीय पुरुष टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। वहीं, भारत की सब-जूनियर महिला टीम फाइनल में चीन से हारने के बाद सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही। फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें पहले FIH यूथ हॉकी5्स वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को ₹2 लाख और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ₹1 लाख देने की घोषणा की है। महिला टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को ₹1 लाख और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को ₹50 हजार मिलेंगे।