BREAKING NEWS
2026-07-25

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा मंजूर, अनुपम राजन को अतिरिक्त प्रभार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से गुरुवार (23 जुलाई) को जारी आदेश के अनुसार, उनका त्याग पत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

राजभवन से जारी आदेश के मुताबिक, प्रो. विवेक शर्मा ने 22 जुलाई 2026 को अपना त्याग पत्र प्रस्तुत किया था। कुलाधिपति ने इसे स्वीकार करते हुए पूर्व में जारी उनके कार्यभार संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया है।

Advertisement

अंतरिम व्यवस्था

इसके साथ ही, विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक, अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, अनुपम राजन को कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आदेश में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, अनुपम राजन अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु का कार्यभार भी संभालेंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

यह अंतरिम व्यवस्था विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कामकाज की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

हालांकि, प्रो. विवेक शर्मा के इस्तीफे के कारणों का उल्लेख आदेश में नहीं किया गया है।