BREAKING NEWS
2026-08-14

बंगलूरू होटल में पिता ने दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या की, खुद भी जान देने की कोशिश

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बंगलूरू।

उत्तर पूर्वी बंगलूरू के ताज बंगलूरू होटल में एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना होटल के चौथे तल के एक कमरे में सामने आई।

आरोपी एसजी इमरान (40 वर्षीय) ने अपनी पांच और 10 साल की दो बेटियों का गला दबाकर हत्या की। इसके बाद, उसने एक नुकीली चीज से अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisement

जांच में पता चला है कि आरोपी इमरान एक कैब सर्विस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

पुलिस को घटनास्थल से एक नोट मिला है, जिसमें आरोपी ने लिखा है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक के चलते उसने यह कदम उठाया।

पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है। पुलिस होटल और इसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से पहले इमरान और उसकी बेटियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि होटल का कमरा पहले से बुक कराया गया था, जिससे यह घटना पूरी योजना के साथ अंजाम दी गई लगती है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि होटल किसके नाम से और किसने बुक कराया था। इमरान के फोन रिकॉर्ड की भी जांच चल रही है।