BREAKING NEWS
2026-07-31

भोपाल: गांजा तस्करी की शिकायत के बाद महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला, घर में तोड़फोड़

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की शिकायत एक परिवार को महंगी पड़ी। शिकायत से नाराज होकर आरोपितों ने अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा, घर में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

Advertisement

हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के बजाय केवल घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित परिवार द्वारा क्षेत्रीय विधायक से शिकायत करने के बाद गुरुवार को प्रकरण दर्ज किया गया। कोलार पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस के अनु हिनौतिया आलम निवासी पार्वती अहिरवार ने 27 जुलाई को कोलार थाने में अपने पड़ोस में रहने वाले इरशाद और अफसर खान के खिलाफ गांजा बेचने की शिकायत की थी।

शिकायत मिलने पर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची, किंतु तलाशी में कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस के लौटते ही इरशाद ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया था। कुछ ही देर में आरोपित ऑटो से रॉड, लाठी और डंडे लेकर पहुंचे और सीधे घर पर हमला कर दिया। उन्होंने महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और उनकी बेरहमी से पिटाई की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजन भी इस हमले में घायल हुए। हमलावरों ने घर के बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया तथा सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, ताकि घटना के सबूत मिटाए जा सकें। इस हमले में परिवार की पांच महिलाओं और युवतियों को चोटें आई हैं।

पीड़िता निशा अहिरवार ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की। केवल मेडिकल परीक्षण कराकर मामले को टाल दिया गया था। इसके बाद परिवार ने स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात की और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद कोलार पुलिस ने इरशाद, अफसर खान, तब्बू शाह और फरजाना के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।