BREAKING NEWS
2026-08-04

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनादेश शिरोधार्य किया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्यप्रदेश के दतिया उप-चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परिणाम को शिरोधार्य किया है।

उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भविष्य में भाजपा और ताकत से चुनाव लड़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अगस्त को चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि दतिया विधानसभा सीट पहले कांग्रेस के पास थी। इस उपचुनाव में भाजपा को विधानसभा चुनाव की तुलना में 1,700 अधिक वोट प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपचुनाव के जनादेश को शिरोधार्य करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी और अधिक ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और विजय प्राप्त करेगी।