BREAKING NEWS
2026-07-23

धार में चाकू और टामी से हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, धार।

धार नगर के घोड़ा चौपाटी क्षेत्र में ठेले पर काम करने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान चाकू, टामी और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई।
इस घटना में एक महिला सहित दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
वहीं, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और भय मुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने मामले के तीनों आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला।

Advertisement