BREAKING NEWS
2026-08-06

धार में कल्याणी महिला का अपहरण कर दुष्कर्म, जीजा सहित अन्य पर आरोप

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, धार।

समीपस्थ ग्राम कालीदेवी में एक कल्याणी महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कालीदेवी के स्कूल फलिया निवासी कल्याणी महिला ने अपने जीजा सहित अन्य लोगों पर घर से कथित तौर पर अपहरण कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 3 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे वह अपने पुत्र के साथ घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान उसका जीजा व अन्य साथी बाइकों से उसके घर पहुंचे और सभी ने उसे जबरन उठाकर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर सास, ससुर एवं ननद जाग गए और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपित महिला को जबरन नरवाली की ओर जंगल में ले गए, जहां अन्य लोग लौट गए, लेकिन जीजा ने महिला को रातभर अपने कब्जे में रखा। जीजा ने महिला के साथ दो बार दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। 4 अगस्त की सुबह उसके ससुराल एवं मायके के लोग तलाश करते हुए जंगल पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गया। इसके बाद स्वजन महिला को थाने लेकर पहुंचे, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Advertisement

बदनावर में मारपीट का मामला

बदनावर के चमाररूंडा मोहल्ले में शराब के नशे में आरोपितों ने फरियादी के साथ लकड़ी और पत्थर से मारपीट की। फरियादी तेजालाल पुत्र हिंदू की रिपोर्ट पर लाखन पुत्र हिंदू सोनगरा और संजय पुत्र सोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तेजालाल ने बताया कि वह हाट बाजार में किराने की दुकान लगाता है। घटना के दिन सुबह उसके पड़ोसी लाखन व संजय शराब के नशे में उसका नाम लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने पूछा कि गाली क्यों दे रहे हो, तो वे बोले कि “यहां से निकलकर देख” और लकड़ी व पत्थर से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई। आवाज सुनकर उसकी पत्नी, लड़का और बहू आए, तो उनके साथ भी थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की गई। फरियादी ने अस्पताल जाकर इलाज कराया, जिसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।