BREAKING NEWS
2026-07-23

ग्वालियर के उत्तर और पूर्व संभाग में बुधवार को चार घंटे बिजली बंद

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर में बुधवार को बिजली वितरण कंपनी द्वारा रखरखाव एवं आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते शहर के उत्तर और पूर्व संभाग के कई क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

Advertisement

उत्तर संभाग

उत्तर संभाग के हथियापौर, जगनापुरा, घोसीपुरा, मेंटल हॉस्पिटल और डीआरपी लाइन फीडरों पर शटडाउन लिया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप कल्ला बाबा की दरगाह, दादा बाड़ी, मेवाती मोहल्ला, हथियापौर, गोविंदपौर, जगनापुरा, मछली मंडी, लधेड़ी डांगर, डीआरपी लाइन, श्रीविहार कॉलोनी, मानस विहार, रहमत नगर, घोसीपुरा रेलवे स्टेशन, मेंटल हॉस्पिटल, जेल आवास, सुनारों की बगिया, शब्द प्रताप आश्रम (एक, दो और तीन), महावीर कॉलोनी, अंबेडकर नगर, पंचशील नगर, फोर्ट व्यू स्कूल, भूतेश्वर कॉलोनी, दुर्गा विहार और कामदगिरि अपार्टमेंट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

पूर्व संभाग

वहीं, नगर संभाग पूर्व के कैलाश विहार, पटेल नगर और बाल भवन फीडरों पर भी इसी अवधि में बिजली बंद रहेगी। इससे कैलाश विहार, आयकर कार्यालय, तानसेन होटल, मिश्रा पेट्रोल पंप और 33 केवी बाल भवन फीडर से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।