BREAKING NEWS
2026-07-23

मध्य प्रदेश विधानसभा में 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट आज, राहुल गांधी की हिरासत समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन बुधवार को हंगामेदार रहने के आसार हैं। सरकार सदन में 7,765 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट चर्चा के लिए रखेगी।
कांग्रेस राहुल गांधी को हिरासत में लेने सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष ने मंगलवार को सदन से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन किया था।
कार्यसूची के अनुसार, अनुपूरक बजट पर सदन में एक घंटे तक चर्चा होगी।
इसके अतिरिक्त, सरकार छह महत्वपूर्ण विधेयकों को भी चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करेगी। इनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक तथा निरसन विधेयक सहित अन्य विधेयक शामिल हैं।
सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े 9 अलग-अलग विषयों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लिए जाएंगे, जिन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।
कांग्रेस ने राहुल गांधी को हिरासत में लेने, किसानों, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
विपक्षी विधायक बुधवार रात से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और गुरुवार को भी सदन के भीतर और बाहर जोरदार हंगामे के संकेत हैं।
सरकार की कोशिश रहेगी कि अनुपूरक बजट और विधायी कार्य सुचारु रूप से निपटाए जाएं, जबकि विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए आक्रामक रुख अपनाएगा। ऐसे में विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है।

Advertisement