BREAKING NEWS
2026-07-23

इंदौर में करोड़ों की जमीन विवाद में गुंडों ने दो पुलिसकर्मियों को पीटा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर में करोड़ों की जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते गुंडों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी को 16 टांके आए हैं।

Advertisement

पुलिस नियंत्रण कक्ष में फंसा युवक का पैर

इंदौर के रानी सराय स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को एक असामान्य घटना सामने आई। शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक का पैर परिसर में बनी नाली की लोहे की जाली में फंस गया। काफी प्रयासों के बावजूद जब पैर नहीं निकल सका, तो सरिया काटकर उसे बाहर निकाला गया। अरबाज नामक युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किसी शिकायत के संबंध में पुलिस अधिकारियों से मिलने नियंत्रण कक्ष पहुंचा था। काम पूरा होने के बाद लौटते समय उसकी चप्पल फिसल गई और बातचीत करते हुए चलते समय उसका पैर जाली के बीच फंस गया। अरबाज के अनुसार, उसने पैर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद युवक काफी देर तक वहीं बैठा रहा। अंततः मेट्रो परियोजना से जुड़े कर्मचारियों को बुलाया गया। उन्होंने औजारों की मदद से लोहे की सरिया काटकर युवक का पैर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान नियंत्रण कक्ष परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। युवक सुरक्षित है और उसे किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

मुक्तिधाम निर्माण का विरोध

ग्राम पंचायत रामपिपिलिया के अंतर्गत बिज्जूखेड़ी में बनाए जा रहे मुक्तिधाम के निर्माण को लेकर शेरिन कॉलोनी के रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को जब मुक्तिधाम निर्माण कंपनी के कर्मचारी कार्य शुरू करने पहुंचे, तभी रहवासियों ने वहां निर्माण का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। कॉलोनी की करीब एक दर्जन महिलाओं ने सरपंच बेबी लोबानिया का घेराव कर मांग की कि इस स्थान पर धर्मशाला, मंदिर या स्कूल भवन बनाया जाए, लेकिन मुक्तिधाम नहीं बनने दिया जाएगा। इस मामले में सरपंच बेबी लोबानिया ने बताया कि कॉलोनी की सीमा से लगभग 300 फीट दूर दो बीघा से अधिक शासकीय भूमि उपलब्ध है। मुक्तिधाम के लिए इस स्थान का आवंटन एक वर्ष पूर्व पटवारी द्वारा खसरा नक्शा और जनपद पंचायत में भेजा गया था।