BREAKING NEWS
2026-08-04

ग्वालियर में देवर ने भाभी से पांच साल तक किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर शहर के मुरार इलाके में एक महिला के साथ उसके देवर द्वारा शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Advertisement

महिला का पति पांच साल पहले घर छोड़कर किन्नरों के साथ रहने लगा था। वह अभी भी किन्नरों के साथ ही रहता है।

पीड़िता के बेटा-बेटी भी हैं। पति के घर छोड़ने के बाद देवर ने मदद के बहाने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं।

इसके बाद देवर ने महिला को शादी का झांसा दिया और पांच साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पांच साल तक दुष्कर्म करने के बाद देवर शादी करने से मुकर गया।

महिला ने कई बार उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया।

इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।