BREAKING NEWS
2026-08-14

ग्वालियर में बारिश थमते ही उमस और गर्मी बढ़ी, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर में बारिश का दौर थमते ही सोमवार को उमस और गर्मी बढ़ गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। हवा में अधिक नमी के कारण लोगों को सुबह से ही उमस महसूस हुई।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 91% तक पहुंच गई। तापमान सामान्य रहने के बावजूद लोग दिनभर उमस से परेशान रहे।

पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी, जिससे मौसम सुहावना हो गया था। लेकिन, बारिश का दौर कमजोर पड़ते ही उमस फिर बढ़ गई।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके चलते स्थानीय स्तर पर बादल बन सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

फिलहाल तेज बारिश नहीं होने के कारण दोपहर में बाजारों और सड़कों पर निकले लोग धूप और उमस से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। शहरवासी अब तापमान में गिरावट और उमस से राहत के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं।