BREAKING NEWS
2026-08-14

ग्वालियर में जमीन विवाद: चाचा को गोली मारी, बेटों पर हमला; तीन पर एफआईआर दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर के पुरानी छावनी स्थित जमाहर गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने दो युवकों पर हमला कर उनके पिता को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले दोनों युवकों और उनके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Advertisement

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि जगदीश पुत्र फकीर सिंह बघेल का उनके भाई रामनरेश बघेल से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

घटना के दिन जगदीश अपने बेटे रंजीत बघेल और प्रदीप बघेल के साथ खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वे जमीन पर पहुंचे, रामनरेश अपने बेटों रवि बघेल और चंद्रभान बघेल के साथ वहां आ गया और उन्हें जमीन पर जाने से रोका।

जगदीश ने कहा कि यह उसकी जमीन है और वह कभी भी आ सकता है, इसके लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। इस बात पर रामनरेश ने अपने बेटों रवि और चंद्रभान के साथ जगदीश और उनके बेटों पर हमला कर दिया। रामनरेश ने पिस्टल से गोली चलाई, जो जगदीश को लगी।

घायल जगदीश को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुरानी छावनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।