बुलंद सोच, रीवा।

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोरी नंबर-2 में एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज साकेत के पुत्र मनीष साकेत, निवासी लोरी नंबर-2 के रूप में हुई है।
यह घटना 9 और 10 अगस्त की दरमियानी रात की बताई जा रही है। परिजनों को सोमवार सुबह इस घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

