BREAKING NEWS
2026-08-14

इंदौर: पड़ोसी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी हिरासत में

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पड़ोसी पर काम के बहाने बच्ची को अपने घर बुलाकर गलत तरीके से छूने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
लसूड़िया इलाके में रहने वाली नाबालिग छात्रा ने बताया कि रविवार को उसकी छुट्टी थी और माता-पिता काम पर बाहर गए हुए थे। घर पर उसके छोटे भाई और बहन थे। दोपहर करीब 3 बजे पड़ोसी खेतसिंह मेहरा ने अपनी पत्नी के घर पर न होने का हवाला देकर उसे बर्तन साफ करने के बहाने अपने घर बुलाया।

Advertisement

छेड़छाड़ और खुलासा

छात्रा जब काम कर रही थी, तभी खेतसिंह पीछे से आया और उसे गलत तरीके से छूने लगा। जब उसने छात्रा को जोर से पकड़ा तो वह रोने लगी। इसी दौरान बच्ची की आवाज सुनकर परिचित वहां पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी छात्रा पर चिल्लाने लगा। छात्रा ने परिचितों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उन्होंने उसके माता-पिता को सूचना दी।

पुलिस कार्रवाई

काम से वापस लौटने पर माता-पिता पीड़िता को लेकर सीधे लसूड़िया थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर खेतसिंह मेहरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।