BREAKING NEWS
2026-08-06

ग्वालियर टेलीकॉम जोन को 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, मुंबई।

मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिए 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
इस निवेश से क्षेत्र में लगभग 3,600 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 170 एकड़ में विकसित यह पार्क देश का पहला इंटीग्रेटेड टेलीकॉम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बनेगा।
इस परिसर में अनुसंधान, डिजाइन, टेस्टिंग और विनिर्माण एक साथ उपलब्ध रहेगा।

Advertisement

अन्य निवेश चर्चाएँ

इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने यूमेडिका लेबोरेट्रीज के साथ पीथमपुर एसईजेड में ₹350 से 500 करोड़ के फार्मास्यूटिकल प्लांट पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने KRYFS पावर कंपोनेंट्स के साथ सीहोर में 1,000 करोड़ की ट्रांसफॉर्मर कंपोनेंट्स विनिर्माण इकाई की स्थापना पर भी चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री का वक्तव्य

इस अवसर पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में वैश्विक मानकों वाली सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि पहले भारत में जहां प्रतिवर्ष 5 करोड़ फोन बनते थे और 85% आयात करने पड़ते थे, वहीं अब प्रतिवर्ष 33 करोड़ फोन तैयार हो रहे हैं।
श्री सिंधिया ने यह भी उल्लेख किया कि आज एप्पल जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी के भी 20% फोन भारत में ही बन रहे हैं।