BREAKING NEWS
2026-08-06

एमबीबीएस छात्रों को अपग्रेड विकल्प ऑनलाइन मिलेगा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

गजराराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) में इस सत्र से पहली बार एमबीबीएस की 250 सीटों पर प्रवेश होगा। पहले यहां 200 सीटों पर ही दाखिले होते थे।
सीटें बढ़ने के बाद होने वाली पहली काउंसिलिंग के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने इस बार ऑल इंडिया कोटे के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आसान कर दी है।
पहले राउंड में सीट मिलने पर अब ऑल इंडिया कोटे के अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने के लिए कॉलेज नहीं आना होगा; छात्र घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ही यह विकल्प चुन सकेंगे।
हालांकि, स्टेट कोटे के लिए फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

प्रस्तावित नियम और कोटे नहीं होंगे लागू

मध्यप्रदेश में इस सत्र के लिए मेडिकल प्रवेश के प्रस्तावित नए नियम फिलहाल लागू नहीं होंगे।
इसके साथ ही निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रस्तावित 30 से 35% मैनेजमेंट कोटा भी इस सत्र में लागू नहीं किया जाएगा।
एनआरआई पात्रता में प्रस्तावित बदलाव भी टाल दिए गए हैं।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (डीएमई) ने मंगलवार को प्रथम चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया।
राज्य सरकार ने इस वर्ष मेडिकल प्रवेश नियमों में संशोधन का मसौदा तैयार किया था।
इसमें निजी मेडिकल कॉलेजों में पहली बार 30 से 35% सीटें मैनेजमेंट कोटे से भरने का प्रस्ताव था।
अभ्यर्थियों, पालकों और विभिन्न संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।
यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था।