BREAKING NEWS
2026-08-14

हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस में रक्षाबंधन पर अस्थायी थर्ड एसी कोच

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

रेलवे ने रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Advertisement

भोपाल मंडल से होकर संचालित होने वाली हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित बर्थ उपलब्ध होंगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 14723 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस में हिसार से 22 अगस्त से 29 अगस्त तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। इस अवधि में थर्ड एसी श्रेणी में यात्रियों के लिए पहले की तुलना में अधिक बर्थ उपलब्ध रहेंगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14724 तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में तिरुपति से 24 अगस्त से 31 अगस्त तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की अस्थायी व्यवस्था की गई है।

अतिरिक्त कोच लगाए जाने से थर्ड एसी में आरक्षित बर्थ की संख्या बढ़ेगी, जिससे वेटिंग वाले यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ सकती है। रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।