बुलंद सोच, इंदौर।
सूरत-विरार रेलखंड पर घोलवड़-उमरगांव रोड पर हुई भारी बारिश के कारण मुंबई रूट की ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य हो गई है। पिछले दिनों मुंबई मंडल में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था, जबकि कुछ ट्रेनों के संचालन के लिए मार्ग बदला गया था। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने के बाद अब ट्रेनों का संचालन भी सुचारु होने लगा है।
इंदौर-दौंड एक्सप्रेस का संचालन फिर शुरू
अवंतिका एक्सप्रेस, इंदौर-मुंबई एसी एक्सप्रेस, इंदौर-मुंबई दुरंतो सहित मुंबई रूट की सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। 10 जुलाई से निरस्त इंदौर-दौंड एक्सप्रेस भी मंगलवार से फिर चलेगी। इस ट्रेन के फिर से चलने से पुणे आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। इस रूट पर पिछले 17 दिनों से ट्रेन का संचालन बंद था।
आगामी दिनों की वेटिंग सूची
रेलवे और बुकिंग एजेंटों के अनुसार, इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में 28 जुलाई के लिए स्लीपर में 38 वेटिंग, 3एसी में आरएसी और 2एसी में 5 वेटिंग है। 29 जुलाई को स्लीपर में 19 वेटिंग, 3एसी में आरएसी और 2एसी में 10 वेटिंग दर्ज की गई है। 30 जुलाई के लिए स्लीपर में 37 वेटिंग, 3एसी में आरएसी और 2एसी में 17 वेटिंग है। 31 जुलाई को स्लीपर में 34 वेटिंग, 3एसी में 16 वेटिंग और 2एसी में 17 वेटिंग है।
इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस में 28 जुलाई के लिए स्लीपर में 45 वेटिंग, 3एसी में 19 वेटिंग और 2एसी में 12 वेटिंग है। 29 जुलाई को स्लीपर में 42 वेटिंग, 3एसी में 20 वेटिंग और 2एसी में 08 वेटिंग है। 30 जुलाई के लिए स्लीपर में 64 वेटिंग, 3एसी में 44 वेटिंग और 2एसी में 23 वेटिंग है। 31 जुलाई को स्लीपर में 89 वेटिंग, 3एसी में 25 वेटिंग और 2एसी में 09 वेटिंग है।
स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए
रेलवे ने महू-इंदौर-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस (09343-09344) ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब पटना से महू के बीच यह ट्रेन 1 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि महू से पटना के लिए इसका संचालन 2 अक्टूबर तक होगा। ट्रेन के फेरे बढ़ने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को फायदा होगा। मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड को जोड़ने वाली 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी सितंबर तक बढ़ा दिए गए हैं।

