बुलंद सोच, इंदौर।
शिप्रा पुलिस ने इंदौर के लसूड़िया परमार स्थित मामाबोका रिसोर्ट पर एक पार्टी में छापा मारा है। इस पार्टी में 200 से अधिक युवक-युवतियां मौजूद थे और शराब पार्टी चल रही थी।
पुलिस ने पार्टी में शामिल युवक-युवतियों को छोड़ दिया, लेकिन रिसोर्ट संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस ने संचालक विवेक उर्फ गोलू पुत्र विष्णु पटेल, निवासी डकाच्या, के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आयोजकों ने पार्टी में आने वाले लोगों की कोई एंट्री रिकॉर्ड नहीं की थी। इसके अतिरिक्त, कई लड़के-लड़कियां कमरों में रुके थे, जिनका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था और थाने में भी इस पार्टी की कोई सूचना नहीं दी गई थी।
एसपी (ग्रामीण) राजेंद्र कुमार वर्मा को इस पार्टी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिप्रा पुलिस की कथित मिलीभगत का भी उल्लेख था। फार्म हाउस और रिसोर्ट संचालकों से संबंधित जानकारी का अभाव भी बताया गया था।
शिकायत मिलने के बाद एसपी ने तुरंत छापा मारने के निर्देश दिए, जिसमें पता चला कि युवक-युवतियां नशे में झूम रहे थे।

