BREAKING NEWS
2026-08-06

इंदौर: मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के ठिकानों पर EOW का छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर में मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर बुधवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में राकेश गोरखे के पास आय से 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, वृंदावन गार्डन में एक तीन मंजिला मकान पाया गया है। इसके अतिरिक्त, संघवी रेसीडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसीडेंसी और ओमेक्स सिटी में भी संपत्तियां मिली हैं।
कार्रवाई के दौरान राकेश गोरखे के घर से एक पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। इस पासपोर्ट से उनकी थाईलैंड यात्रा की पुष्टि हुई है, जिसके लिए विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी।
ईओडब्ल्यू की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और जांच-पड़ताल कर अन्य संपत्तियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान कई चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसमें मकान और फ्लैट शामिल हैं।

Advertisement

प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजय नगर पुलिस ने एक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विजय नगर टीआई सीके पटेल के अनुसार, सोमवार रात रेगुलर ऑब्जर्वेशन पॉइंट (रोप) पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा था। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके बैग से प्रतिबंधित ई-सिगरेट के चार पैकेट बरामद हुए, जिनमें विभिन्न फ्लेवर मौजूद थे। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सुमित नंद निवासी रेत मंडी कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र बताया है।
उसके कब्जे से करीब 10 हजार रुपये कीमत की प्रतिबंधित ई-सिगरेट, एक एंड्रॉइड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

संबल योजना में रिश्वत लेते वार्ड प्रभारी व सहायक दबोचे

इंदौर में भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने संबल योजना की राशि के लिए 20 हजार रुपये मांगने पर वार्ड प्रभारी और सहायक को दबोचा है।