BREAKING NEWS
2026-07-31

इंदौर में प्राधिकरण अध्यक्ष पद और एल्डरमैन नियुक्तियां होल्ड पर

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर में प्राधिकरण और नगर निगम के एल्डरमैन बनने में दावेदारों की दिलचस्पी अब कम हो गई है।

मध्य प्रदेश के अधिकांश बड़े शहरों के प्राधिकरणों में अध्यक्ष पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां हो चुकी हैं, लेकिन इंदौर का मामला अभी भी लंबित है।

Advertisement

आने वाले दिनों में महानगर विकास प्राधिकरण का गठन भी संभव है।

संभवतः इसी कारण इंदौर विकास प्राधिकरण में राजनीतिक बोर्ड का गठन अभी नहीं हो रहा है।

इंदौर नगर निगम में भी एल्डरमैन नियुक्त नहीं किए गए हैं।

नगर निगम चुनाव डेढ़ साल बाद होने हैं।

इस कारण एल्डरमैन बनने के इच्छुक नेता भी ज्यादा जोर नहीं लगा रहे हैं, क्योंकि एल्डरमैन बनने के बाद उनकी पार्षद पद के टिकट की दावेदारी कमजोर हो सकती है।

अध्यक्ष पद के दावेदार

इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता हरिनारायण यादव प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।

हरिनारायण यादव प्राधिकरण में उपाध्यक्ष और संचालक मंडल के सदस्य रह चुके हैं।

इसके अलावा दीपक जैन ‘टीनू’ का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है।