BREAKING NEWS
2026-08-03

इंदौर: RSS शाखा का पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखा सूरज नगर स्थित नार्थ एवेन्यु के खाली मैदान में चलती है।

Advertisement

करीब छह माह पहले, वहीं रहने वाले छात्र क्षितिज वाने ने शाखा के क्रियाकलाप पर आपत्ति जताई थी। उसका कहना था कि सुबह होने वाली आवाज से उसकी नींद प्रभावित होती है।

इस दौरान क्षितिज की स्वयंसेवकों से बहस भी हुई थी। टीआई सुशील पटेल के अनुसार, बहस के वक्त क्षितिज ने वीडियो बना लिया था, लेकिन उस समय वह वहां से चला गया था।

दो दिन पूर्व क्षितिज ने ‘सच्चा राष्ट्रीय भक्त’ नाम से इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया और छह माह पुराना वह वीडियो अपलोड कर दिया।

इसके बाद वीडियो पर भड़काऊ कमेंट्स आने लगे, जिससे मामला गंभीर हो गया।

शनिवार रात मोहन मालवीय थाने पहुंचे और छात्र क्षितिज वाने के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने इस मामले को विभिन्न समुदायों में घृणा और वैमनस्यता फैलाने के आरोप से जोड़कर जांच शुरू की है।

जिन स्वयंसेवकों से छात्र की बहस हुई थी, उनमें दीपक शर्मा, लोकेंद्र कोष्ठी, लाला प्रजापत, बाबूलाल पंवार और नितिन विश्वकर्मा शामिल हैं।

पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और उसके बाद आए कमेंट्स की जांच कर रही है। मामले के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।