बुलंद सोच, जबलपुर।
जबलपुर संभाग के डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर्व के लिए बहनों की सुविधा हेतु विशेष राखी बुकिंग काउंटरों की शुरुआत की है। इन काउंटरों के माध्यम से देश के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए भी राखियां सुरक्षित और समय पर भेजी जा सकेंगी।
विभाग ने अंतरराष्ट्रीय राखी डाक की बुकिंग की व्यवस्था भी की है। राखी बुकिंग के लिए ये विशेष काउंटर प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक संचालित किए जाएंगे।
डाक विभाग ने रक्षाबंधन के दौरान डाक सेवाओं को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। राखियों की शीघ्र बुकिंग और त्वरित प्रेषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाकघरों में अलग से विशेष काउंटर बनाए गए हैं, ताकि नागरिकों को लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े।
डाकघरों में रंग-बिरंगी विशेष राखी पोस्ट पेटियां भी लगाई गई हैं। इन पेटियों में प्राप्त राखियों की अलग से छंटाई कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र गंतव्य तक भेजा जाएगा, जिससे वे समय पर अपने भाइयों तक पहुंच सकें।
डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि रक्षाबंधन के निकट डाकघरों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए वे समय रहते अपनी राखियों की बुकिंग कराएं। इससे राखियां सुरक्षित एवं निर्धारित समय पर अपने प्रियजनों तक पहुंच सकेंगी और रक्षाबंधन का पावन पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जा सकेगा।
रेल यात्रियों के लिए सौगात
मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे CSMT-दानापुर स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जिसका ठहराव जबलपुर, कटनी और सतना में रहेगा।

