बुलंद सोच, भोपाल।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के बोधी परियोजना कार्यालय में विभाग के 81 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद देवड़ा, बोधी परियोजना के मुख्य अभियंता आरआर मीना और अधीक्षण यंत्री आशीष महाजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री सिलावट ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण भावना के साथ कार्य करते हुए जल संसाधन विभाग को सफलता के शिखर पर ले जाने में पूर्ण योगदान देने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि गत वर्षों में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं।
वर्ष 2020 से अब तक कुल 1305 कर्मचारियों को नियुक्तियां प्रदान की गई हैं, जिनमें 952 नवीन नियुक्तियां और 353 अनुकंपा नियुक्तियां शामिल हैं।
मंत्री ने इंदौर में सब्जी बेचने वाली और अब सिविल जज बनीं अंकिता नागर का सम्मान भी किया।

