BREAKING NEWS
2026-07-31

हरिद्वार में आज से कांवड़ यात्रा शुरू, सुरक्षा के लिए 6000 जवान तैनात

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच,।

आज से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। हरिद्वार में शिवभक्त अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर 6000 जवान तैनात किए गए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर लौटने लगे थे। यात्रा के दौरान करोड़ों शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचेंगे।

उत्तराखंड आरोग्य मंदिर

उत्तराखंड में जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से नगर निकाय इनका संचालन खुद करेंगे। निदेशक शहरी विकास विनोद गोस्वामी ने ब्रेथवेट कंपनी के पदाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 29 मई को अनुबंध खत्म होने के बाद कंपनी केवल 17 जुलाई तक ही आरोग्य मंदिरों का संचालन कर सकती थी।

Advertisement

उत्तराखंड मौसम अपडेट

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कैथल समाचार

कैथल में डिफेंस काउंसिल और अतिरिक्त डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी है।

सीतापुर समाचार

सीतापुर में यू-डाइस डेटा फीडिंग की समीक्षा की गई।

औद्योगिक क्षेत्र में विकास

औद्योगिक क्षेत्र में जलनिकासी और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया है।

मथुरा समाचार

मथुरा में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गो तस्कर पकड़े गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली लगने से वह घायल हो गया।

हमीरपुर समाचार

हमीरपुर (हिमाचल) के कन्या स्कूल में अब छात्र भी दाखिला ले सकेंगे।

पलवल समाचार

पलवल जिले में कम बारिश से किसान चिंतित हैं। खरीफ फसलों पर खतरा मंडरा रहा है।

वाराणसी समाचार

वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक का मार्ग केवल पैदल यात्रियों के लिए रहेगा।