BREAKING NEWS

कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी दुर्घटना में पांच गायों की मौत, तीन घायल

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे गहरे नाले में गिर गई। यह दुर्घटना जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बंगले के सामने मुख्य मार्ग पर हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार महाराजपुर से आधारताल की ओर जा रही थी, जब कुलपति बंगले के सामने अचानक अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी।
संयोगवश, उसी समय आधारताल थाना पुलिस का एक पेट्रोलिंग वाहन वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार का शीशा तोड़ा और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि आधारताल निवासी प्रशांत सिंह कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 2972 से आधारताल जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरी।
इस हादसे में प्रशांत सिंह को हल्की चोटें आईं। देर रात क्रेन की मदद से कार को भी नाले से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी दुर्घटना, पांच गायों की मौत

वहीं, कटनी के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सिहोरा के पास सोमवार रात एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क पर बैठी गायों से टकरा गई। इस हादसे में पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई।
एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मझौली निवासी हर्ष सोनी (30), गौरव सिंह ठाकुर (23) और प्रशांत श्रीवास (34) एसयूवी से मझौली से कटनी जा रहे थे।
एसयूवी तेज गति से चल रही थी। चालक की अचानक सड़क पर बैठी गायों पर नजर पड़ी, और वह वाहन की गति को नियंत्रित कर पाता, उससे पहले ही वह गायों से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि गायें उछलकर दूर गिरीं और उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित एसयूवी लहराते हुए पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एसयूवी से बाहर निकालकर सिहोरा अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।
इस घटना के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।