BREAKING NEWS
2026-08-03

कुणाल कामरा ने बेंगलुरु में स्टैंड-अप शो रद्द किए, हिंदुत्ववादी संगठनों ने किया था विरोध

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बेंगलुरु।

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध के बाद बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में होने वाले अपने निर्धारित शो रद्द कर दिए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कुणाल कामरा रविवार को स्वयं व्हाइटफील्ड थाने पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वह अपने तय शो आगे नहीं करेंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि कामरा थाने आए थे और उन्होंने बताया कि हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण व्हाइटफील्ड में होने वाला कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति का आरोप

यह घटनाक्रम तब सामने आया जब हाल ही में हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति ने बेंगलुरु पुलिस को एक शिकायत दी थी। इस शिकायत में 3 अगस्त को यूआरयू व्हाइटफील्ड में होने वाले कुणाल कामरा के स्टैंड-अप शो को रद्द करने की मांग की गई थी। समिति ने अपनी शिकायत में कानून-व्यवस्था और धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई थी। समिति ने आरोप लगाया था कि कुणाल कामरा ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है।

Advertisement

कामरा की सोशल मीडिया पोस्ट

कामरा ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार के शो कोरमंगला के एक स्थान पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि व्हाइटफील्ड में होने वाले शो के लिए खरीदे गए टिकटों का रिफंड बुक माय शो प्लेटफॉर्म की ओर से किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कोरमंगला वाले शो के लिए टिकट बुक करने की अपील की, जहां सीटों की संख्या सीमित है।