बुलंद सोच, भोपाल।

मौसम विभाग ने मंगलवार को सिंगरौली, सीधी, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार जताए हैं।
चक्रवाती तूफान मुरासु के तीन नवंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पार करने की संभावना जताई गई है। इसके असर से प्रदेश में आ रही नमी के कारण मंगलवार को दक्षिणी हिस्सों में वर्षा का अनुमान जताया गया है।
मौसम केंद्र के अनु वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश का चक्रवातीय परिसंचरण कमजोर पड़ चुका है।
राजधानी भोपाल में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छाने का अनुमान है।
आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
तापमान का लेखा-जोखा
प्रदेश में दिन का सबसे अधिक तापमान मंडला में 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा धार, होशंगाबाद व रतलाम में 32.2 डिग्री और उज्जैन में 32.0 डिग्री रहा।
मैदानी इलाकों में सबसे सर्द रात दमोह में 14.8 डिग्री और भोपाल में 15.0 डिग्री में रही। वहीं, शिवपुरी और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
भोपाल में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

