BREAKING NEWS

जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में अंगदान के लिए दो ग्रीन कॉरिडोर की तैयारी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के दमोहनाका स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में सोमवार देर रात अंगदान के लिए दो ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारी की जा रही है। यह तैयारी एक ब्रेन डेड मरीज के स्वजनों द्वारा अंगदान की सहमति के बाद शुरू हुई। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए प्रशासन और पुलिस से समन्वय स्थापित करना शुरू कर दिया है। रात 10 बजे के बाद कॉरिडोर बनाए जाने की संभावना है।

Advertisement

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मरीज के दो महत्वपूर्ण अंगों को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के लिए ये दो अलग-अलग ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें से एक कॉरिडोर मेडिकल कॉलेज जबलपुर के लिए प्रस्तावित है, जबकि दूसरा कॉरिडोर नागपुर के लिए बनाया जाएगा।

इस संबंध में मेट्रो हॉस्पिटल प्रबंधन, जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और मेडिकल टीम के बीच देर रात एक बैठक हुई। यातायात पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि अंगों को निर्धारित समय में बिना किसी बाधा के गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

मेट्रो हॉस्पिटल ने बताया कि अंगदान से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सोट्टो (राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन) से स्वीकृति मिलने के बाद ही ग्रीन कॉरिडोर का समय तय किया जाएगा।