BREAKING NEWS

मध्य रेल CSMT-दानापुर एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाएगा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और मांग को देखते हुए मध्य रेल ने मुंबई से दानापुर के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों पर ठहराव देते हुए दानापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से मुंबई से जबलपुर, कटनी, सतना और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी।

Advertisement

समय-सारणी और मार्ग

गाड़ी संख्या 01081 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)-दानापुर एकतरफा स्पेशल ट्रेन 5 अगस्त 2026 को सीएसएमटी से मध्यरात्रि 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी स्टेशन पर दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद, यह शाम 5:35 बजे जबलपुर, रात 7:20 बजे कटनी और रात 8:55 बजे सतना पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 8 बजे दानापुर पहुंचेगी।

ठहराव और कोच संरचना

यह स्पेशल ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहराव देगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी-सह गार्ड-ब्रेकवैन कोच शामिल हैं।