BREAKING NEWS
2026-08-01

महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर रेप, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का आरोप, महिला ने शिकायत दर्ज कराई

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, उज्जैन।

उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर एक महिला ने रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। यह शिकायत महामंडलेश्वर ज्ञानदास के आश्रम में रहने वाली एक महिला ने दो दिन पहले महाकाल थाने में दर्ज कराई है। महिला ने इस संबंध में गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को भी आवेदन भेजा है।

Advertisement

वायरल वॉट्सएप चैट

महामंडलेश्वर ज्ञानदास और पीड़िता बताई जा रही महिला के बीच एक वॉट्सएप चैट वायरल हो रहा है। चैट में महिला ने ज्ञानदास से कहा, “डॉक्टर ने 10 दिन बाद दिखाने को बोला था। 10 दिन पूरे हो गए हैं। मैं प्रेग्नेंट भी हूं। आप मुझे डॉक्टर के पास लेकर चलेंगे या अपने किसी डॉक्टर को दिखाएंगे? कहां पर इलाज कराओगे?” महिला ने आगे कहा, “ज्ञानदास जी, आपने जो बलात्कार किया, उसका पाप मैं पाल रही हूं।” इस पर ज्ञानदास ने जवाब दिया, “खुशखबर है यह तो। 1001% प्रेग्नेंट की बात झूठी है। एक परसेंट सही है तो भगवान महाकाल के दर्शन कर धन्यवाद दे कि बुढ़ापे के सहारे की चिंता खत्म हो गई। डॉक्टर के पास जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह तो तूने खुशखबर सुनाई।” दैनिक भास्कर इस चैट की पुष्टि नहीं करता है। चैट के अनुसार, महिला ने शादी के बाद प्रेग्नेंट होने की बात कही है।

महिला का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि डेढ़ वर्ष पहले उज्जैन के दादू आश्रम में उसकी मुलाकात महामंडलेश्वर ज्ञानदास से हुई थी। ज्ञानदास ने महिला का मोबाइल नंबर लिया और फिर फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर संपर्क बढ़ाया। महिला ने धार्मिक आस्था के चलते उनसे बातचीत जारी रखी, जिसके बाद दोनों के बीच नियमित संपर्क होने लगा। महिला के अनुसार, वर्ष 2025 की गुरु पूर्णिमा पर महामंडलेश्वर ने उसे सदावल स्थित आश्रम बुलाया था। धार्मिक गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ने के नाम पर उसे आश्रम में कुछ दिन रुकने के लिए कहा गया। महिला का आरोप है कि एक रात प्रसाद के रूप में उसे खीर दी गई। खीर खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गई और अगले दिन जब उसकी आंख खुली तो उसे अपने साथ अनहोनी होने का एहसास हुआ।

अन्य वायरल प्रमाण

ज्ञानदास के कुछ चैट और वीडियो के साथ एक मैरिज सर्टिफिकेट भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक बुजुर्ग महिला और एक युवती ज्ञानदास को लकड़ी से पीटते हुए दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह पिटाई का वीडियो चार माह पुराना है, जो एक अन्य लड़की के विवाद के बाद महिला के ज्ञानदास से विवाद करने पहुंचने पर बनाया गया था। ज्ञानदास के एक अन्य महिला के साथ के फोटो भी वायरल हुए हैं, जिसमें ज्ञानदास महिला की मांग भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी महिला के साथ का एक मैरिज सर्टिफिकेट भी वायरल हुआ है, जिसमें ज्ञानदास का नाम, फोटो और महिला का नाम, फोटो लगा हुआ है। मैरिज सर्टिफिकेट में शादी की तारीख 11 अक्टूबर 2021 दर्ज है और इसे 20 अक्टूबर 2021 को उज्जैन के पंचायत से जारी किया गया था। शादी के समय ज्ञानदास की उम्र 42 वर्ष और महिला की उम्र 27 वर्ष थी। इस मामले की पड़ताल में बाबा की दो शादी करने की बात सामने आई है।

ज्ञानदास का खंडन

ज्ञानदास ने इस पूरे मामले को बदनाम करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि जिस महिला ने मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया था, उसे लेकर उन्होंने कोर्ट में शिकायत की थी। ज्ञानदास के अनुसार, कोर्ट ने भी उस सर्टिफिकेट को झूठा बताया था। पिटाई को लेकर वायरल हुए वीडियो के बारे में ज्ञानदास ने कहा कि जो बुजुर्ग महिला डंडा लेकर विवाद करने आई थी, वह रेप का आरोप लगाने वाली महिला की ही बुलाई हुई थी। ज्ञानदास ने यह भी कहा कि यह वीडियो भी उसी महिला ने बनाकर वायरल किया है।