BREAKING NEWS
2026-08-01

माशिमं ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 9वीं में न्यूनतम आयु सीमा हटाई

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को राहत देते हुए कक्षा 9 के नामांकन में न्यूनतम आयु सीमा के बंधन में छूट दे दी है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू रहेगी, जिसके तहत अब 13 साल से कम उम्र के विद्यार्थी भी नौवीं कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे।

Advertisement

इससे पहले, मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित है। वहीं, माशिमं के नियमों के मुताबिक, 9वीं में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल की स्थिति में न्यूनतम आयु 13 वर्ष होना अनिवार्य था।

इसी वजह से कई ऐसे विद्यार्थियों का एडमिशन नहीं हो पा रहा था, जो शासकीय स्कूलों में लगातार पढ़ते हुए आठवीं तक पहुंच चुके थे, लेकिन उनकी उम्र अभी 13 वर्ष से कम थी।

इस मामले को लेकर माशिमं ने राज्य शासन और राज्य शिक्षा केंद्र के पहली कक्षा में प्रवेश संबंधी नियमों का परीक्षण किया।

परीक्षण के बाद यह तय किया गया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 9वीं में प्रवेश हेतु निर्धारित न्यूनतम 13 वर्ष की आयु सीमा का बंधन समाप्त किया जाए।

माशिमं के इस फैसले से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को समय पर 9वीं कक्षा में प्रवेश मिल सकेगा और उम्र संबंधी बाधा के कारण उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं होगा।