बुलंद सोच, नर्मदापुरम।
नर्मदापुरम शहर के ताराहता क्षेत्र स्थित अग्रवाल बूट हाउस में हाल ही में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और दुकान से घना धुआं निकलने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियाँ तत्काल मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
आग ताराहता स्थित अग्रवाल बूट हाउस में लगी थी, जिसके संचालक सत्यम अग्रवाल हैं। उन्होंने बताया कि यह जूते-चप्पलों की थोक दुकान है। मंगलवार दोपहर वे खाना खाने के लिए दुकान बंद कर घर गए थे, जिसके कुछ देर बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
एक अन्य घटनाक्रम में, रतलाम एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड टीआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई चाकूबाजी और आगजनी की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए की गई है।

