BREAKING NEWS
2026-07-29

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन: पैलेट गन से घायल लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

भारत में मेडिकल की पढ़ाई में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा नीट का पेपर लीक मुद्दा लगातार सुर्खियों में है।

यह मामला अब सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गया है।

Advertisement

नीट पेपर लीक के विरोध में आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पैलेट गन से घायल हुए व्यक्तियों ने सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की है।

यह याचिका सोमवार को एक पूर्व आईपीएस अधिकारी और दो अन्य व्यक्तियों द्वारा दायर की गई है।

याचिका में नागरिक सभाओं को तितर-बितर करने के लिए पैलेट गन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें सेवामुक्त करने की मांग की गई है।