BREAKING NEWS
2026-07-29

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निशातपुरा स्टेशन पर मालवा-सोमनाथ एक्सप्रेस के ठहराव का करेंगे शुभारंभ

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग मंगलवार को पूरी होने जा रही है। मंगलवार शाम पांच बजे निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस के नवस्वीकृत ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम में गाड़ी संख्या 11463/11464 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस के निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव का भी औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

Advertisement

रेलवे के अनुसार, इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से निशातपुरा सहित भोपाल के उत्तर और पूर्वी क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा के लिए अब उन्हें भोपाल या रानी कमलापति स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे दोनों प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव भी कुछ कम होगा। यह सुविधा धार्मिक, पर्यटन और व्यावसायिक यात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, खेल व युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास ंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

पश्चिम मध्य रेलवे ने नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल होने की अपील की है।

मंत्री विश्वास ंग ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से एक दिन पहले खेल और युवा कल्याण व सहकारिता मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक विश्वास ंग ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भोपाल के तेजी से हो रहे को देखते हुए नए रेलवे स्टेशन का संचालन आवश्यक था।

उन्होंने बताया कि भविष्य में इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी निशातपुरा से होगा।

मंत्री ंग ने कहा कि क्षेत्र में बन रहा रेलवे ओवरब्रिज छह रेलवे ट्रैक को पार करेगा, जो देश का पहला ऐसा आरओबी होगा। इसके बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या में भी बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने दतिया उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर जनता भरोसा जता रही है।