BREAKING NEWS
2026-07-24

पन्ना में स्वास्थ्य कर्मचारी के सूने मकान से 4.80 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, पन्ना।

पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई 4.80 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी पंजाब के लुधियाना और मध्यप्रदेश के सागर जिले से की गई।

Advertisement

पुलिस और सायबर सेल ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुँच बनाई। पुलिस ने आरोपियों से नगदी, एक कार और चोरी का सामान बरामद किया है।

पन्ना शहर के आगरा मोहल्ला (केन्टाविल मॉल के पीछे) स्थित एक स्वास्थ्य कर्मचारी के सूने मकान में यह सनसनीखेज चोरी दिनदहाड़े हुई थी, जिसमें लगभग 4.80 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी।

यह अंतरराज्यीय गिरोह राज्यों के बीच घूम-घूमकर सूने मकानों में चोरी करने और एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के लिए कुख्यात है।