बुलंद सोच, जबलपुर।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज और तिरुनेलवेली के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी सहित कई स्टेशनों के रास्ते संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 04171 प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल का परिचालन 1 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को कुल चार फेरों में किया जाएगा।
वापसी की दिशा में, गाड़ी संख्या 04172 तिरुनेलवेली–प्रयागराज स्पेशल का संचालन 3 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को कुल चार ट्रिप में होगा।
इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच शामिल किए गए हैं, जिनमें नौ स्लीपर, दो थर्ड एसी, छह जनरल और दो एसएलआर/डी कोच हैं।
यह विशेष ट्रेन नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, रेनीगुंटा और मदुरै जैसे कई अन्य प्रमुख स्टेशनों से भी होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

