बुलंद सोच, रतलाम।
यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेल मंडल ने विशेष किराये पर संचालित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने यह जानकारी दी।
रेलवे ने बताया कि इन बढ़े हुए फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यात्री ट्रेनों के समय, ठहराव और रैक संरचना की जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए
मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल ट्रेन के फेरे मुंबई सेंट्रल से 29 अगस्त तक और कटिहार से एक सितंबर तक बढ़ाए गए हैं। मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर तक मुंबई सेंट्रल से और दो अक्टूबर तक बनारस से चलेगी।
इसके अतिरिक्त, अहमदाबाद-दरभंगा, वडोदरा-गोरखपुर, वडोदरा-मऊ, वलसाड-दानापुर, सूरत-छपरा, उधना-मधुबनी, उधना-हसनपुर तथा प्रतापनगर-लालकुआं स्पेशल ट्रेनों के फेरों में भी सितंबर तक वृद्धि की गई है।
मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल ट्रेन
मुंबई सेंट्रल से चलकर यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय और खगरिया के रास्ते कटिहार जंक्शन पहुंचेगी।
मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन
मुंबई सेंट्रल से छूटकर यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, टूंडला, शिकोहबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और जंघई जंक्शन होते हुए बनारस पहुंचेगी।
अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन
अहमदाबाद से रवाना होकर यह ट्रेन छायापुरी (वडोदरा), गोधरा, रतलाम, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (चारबाग), अयोध्या कैंट, शाहगंज, छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के रास्ते दरभंगा जंक्शन पहुंचेगी।
वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
वडोदरा जंक्शन से चलकर यह ट्रेन गोधरा, दाहोध, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), बाराबंकी, गोंडा और बस्ती के रास्ते गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
वडोदरा-मऊ स्पेशल ट्रेन
वडोदरा से शुरू होकर यह ट्रेन गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा किला, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर जंक्शन और औंरिहार के रास्ते मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन
वलसाड से रवाना होकर यह ट्रेन नवी, भस्तान (सूरत), भरूच, वडोदरा जंक्शन, रतलाम, कोटा, गुना, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा के रास्ते दानापुर (पटना) पहुंचेगी।
सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन
सूरत से चलकर यह ट्रेन उधना, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी और बलिया के रास्ते बिहार के छपरा जंक्शन पहुंचेगी।
उधना-मधुबनी स्पेशल ट्रेन
सूरत के पास उधना जंक्शन से शुरू होकर यह ट्रेन भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते मधुबनी पहुंचेगी।
उधना-हसनपुर स्पेशल ट्रेन
उधना से रवाना होकर यह ट्रेन भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, बरौनी और खगरिया जंक्शन के रास्ते समस्तीपुर जिले के हसनपुर रोड (सकरपुरा) पहुंचेगी।
प्रतापनगर-लालकुआं स्पेशल ट्रेन
प्रतापनगर (वडोदरा) से रवाना होकर यह ट्रेन वडोदरा जंक्शन, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्ज़तनगर, बहेड़ी और किच्छा के रास्ते लालकुआं जंक्शन (उत्तराखंड) पहुंचेगी।

