BREAKING NEWS
2026-08-10

राजा रघुवंशी के भाई सचिन और विपिन अवैध शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद यह मामला अब अवैध शराब के कारण सुर्खियों में आ गया है। राऊ पुलिस ने राजा रघुवंशी के भाई सचिन और विपिन रघुवंशी को उनके ढाबे पर बगैर अनुमति शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें शांति भंग करने की धारा में भी गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार, सचिन और विपिन ने कैट रोड पर ‘राजा भोज’ नाम से एक ढाबा खोला था। शुक्रवार रात पुलिस ने इस ढाबे पर छापा मारा, जहाँ कर्मचारी ग्राहकों को शराब परोसते हुए पाए गए। ढाबा संचालक विपिन और सचिन के पास शराब पिलाने का कोई लाइसेंस नहीं था।

टीआई राजपालसिंह राठौर के मुताबिक, सचिन और विपिन के खिलाफ आबकारी एक्ट और बीएनएस की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह केस इसलिए भी दर्ज किया गया है क्योंकि उन्होंने ढाबे में काम करने वाले कर्मचारियों की सूचना थाने में नहीं दी थी।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह के आदेशानुसार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की जानकारी संबंधित थाने में देना अनिवार्य है।

टीआई के अनुसार, पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में भी कार्रवाई की है और उन्हें एसीपी निधि सक्सेना की कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी विशाल, शुभम और एक अन्य व्यक्ति को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।