बुलंद सोच, राजस्थान।
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर सीधी भर्ती जारी की है।
Advertisement
चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्ति मिलेगी और बाद में उन्हें नियमित किया जाएगा।

इस भर्ती के अंतर्गत एक उम्मीदवार केवल एक ही नगरीय निकाय से आवेदन कर सकता है।
यदि किसी ने एक से अधिक निकायों में आवेदन किया तो उसके सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है।

